Home » प्रदेश » झाडोल-उदयपुर नेशनल हाईवे 58 ई पर हुआ लैंडस्लाइड, स्थानीय ग्रामीणों ने शुरू किया मलबा हटाना

झाडोल-उदयपुर नेशनल हाईवे 58 ई पर हुआ लैंडस्लाइड, स्थानीय ग्रामीणों ने शुरू किया मलबा हटाना

उदयपुर– विगत दिनो से लगातार जारी बारिश से सोमवार को अलसुबह जिले के झाडोल नेशनल हाईवे-58 ई पर भारी लैंडस्लाइड हो गया। झाड़ोल – उदयपुर मार्ग पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लग चुकि थी। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मलबा हटाना शुरू किया हैं।

लगातार हो रहीं मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कहीं पुलिया टूटी तो कही घरों में पानी घुसा रहा है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने कई वर्षों बाद शहरी क्षेत्र को डूबा दिया है।

लोग घरों में फंस गए

अब हालात ऐसे बन गई कि शहर की आयड़ नदी तेज बहाव से बहने लगी और लोग
घरों में फंस गए है। शनिवार को आयड नदी में एक युवक 7 घंटे तक फंसा रहा और काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया था। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आर्मी के ड्रोन से मोटी रस्सी युवक तक पहुंचाई गई थी। इसके बाद लाइफ जैकेट और ट्यूब के सहारे युवक को रस्सी से खींच कर बाहर निकाला गया था।

स्कूलों में छुट्टी घोषित
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने नगर निगम उदयपुर परिसीमा में विद्यालयों के अलावा जिले में सभी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोष‍ित कर दिया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!