
गोगुन्दा – शनिवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश गोगुंदा- सायरा सहित कई जगहों पर पानी के तेज बहाव से सडकों की दिवारे बह गई । वहीं ओगणा मार्ग के समीप मोखी के पास सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था ।
सूचना के बाद उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे, विधायक प्रताप लाल गमेती, बीडीओ महीप सिंह, तहसीलदार सुरेश मेहता भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, दिनेश चौधरी सुरेश पालीवाल सहित मीडिया प्रभारी सुरेश तेली मौके पर पहुंचे और जायजा लिया गया वहीं ग्रामीणों सें नदी नालों के पास नहीं जानें की अपील की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





