Home » प्रदेश » जिला कलेक्टर व एसपी ने किया सिटी राउंड, तेज़ बारिश के बाद आयड़ नदी किनारे क्षेत्रों का लिया जायजा

जिला कलेक्टर व एसपी ने किया सिटी राउंड, तेज़ बारिश के बाद आयड़ नदी किनारे क्षेत्रों का लिया जायजा

उदयपुर– तेज बारिश के बाद शनिवार को हुई शहर की आयड़ नदी से सटे कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की सूचना पर जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल मौके पर पहुंचे और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर – एसपी सबसे पहले साईफन चौराहा पहुंचे फिर नवरत्न कॉम्प्लेक्स सहित आयड़ नदी से सटे क्षेत्रों का मुआयना किया जहां बारिश के कारण जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी स्थिति देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से हालातों की जानकारी ली और तुरंत राहत व सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

कलक्टर मेहता ने स्पष्ट किया कि आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए जलनिकासी व्यवस्था को प्राथमिकता से प्रभावी किया जाए वहीं, एसपी गोयल ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रभावित इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती के निर्देश दिए। इस मौके पर यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!