
गोगुंदा – गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) ने ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा के नेतृत्व में चाटियाखेडी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी शंकर स्वामी को तत्काल रिलीव करने की मांग को लेकर विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया कि चाटियाखेडी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (अतिरिक्त प्रभारी) शंकर स्वामी का करीब दो माह पूर्व ग्राम पंचायत मादा में स्थानान्तरण हुआ था। लेकिन अभी तक चाटियाखेडी ग्राम पंचायत से रिलीव नहीं किया गया है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने जिला कलक्टर को क्षेत्र के नागरिकों के विरोध को देखते हुए तत्काल सचिव को रिलीव करने का अनुरोध किया था।
वहीं सौपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में उक्त सचिव को चाटियाखेडी ग्राम पंचायत से रिलीव कर दिया जाय अन्यथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पंचायत समिति गोगुन्दा के बाहर धरना प्रदर्शन एवं घेराव किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी विकास अधिकारी की होगी। प्रतिनिधि मंडल में क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरि सिंह झाला, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष भेरू लाल सुथार, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, पूर्व सरपंच चेनसिंह चदाणा, पूराराम गमेती, लीलाधर पालीवाल, भवानी शंकर पालीवाल सहित अन्य कार्यक्रर्ता शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





