Home » प्रदेश » कृषि कार्यालय पर आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण , 100 किसानों ने लिया भाग

कृषि कार्यालय पर आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण , 100 किसानों ने लिया भाग

गोगुंदा – सोमवार को सहायक कृषि कार्यालय में अजमेर के राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र द्वारा अनुसूचित जनजाति उप-परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आयोजित हुआ। आयोजन में ब्लॉक के पांच गांवों से 100 अनुसूचित जाति के महिला पुरूषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र के डाक्टर करतार सिंह ने बोजीय मसाले मे रोग प्रबंधन के बारे में बताया गया। वहीं डॉ चेतन कुमार और डॉ कैलाश त्रिपाठी ने मृदा पोषक प्रबंधन के बारे में जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं संस्था प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र के डाक्टर पीसी भटनागर ने किया उन्होंने मासालो की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में रा.वी.मा. अ. केंद्र अजमेर द्वारा किसानों को स्प्रेयर मशीन, किचन गार्डनिग, पाईप कटर एवं बैग किट अनुसूचित जाति कृषकों को वितरित किए गये।

इस दौरान डॉ रामेश्वरी राणावत व परियोजना अधिकारी आत्मा, डॉ जीवण राम जाट, कृषि सहायक अधिकारी तुषार पालीवाल , भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश तेली सहित काशी राम मेघवाल उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!