
सायरा – पंचायत समिति के ग्राम पंचायत तिरोल में गुरूवार को उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे के नेतृत्व में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने गांव में मोबाइल टॉवर की कनेक्टविटी नहीं होने सहित बिजली- पानी की मांगो को उपखंड अधिकारी के सामने पेश किया।
उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने ने संबंधित विभाग को शीघ्र ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में मोबाइल टॉवर की कनेक्टविटी नहीं होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि मोबाइल टॉवर नहीं होने से सरकारी कार्य ओर ई-मित्र के कार्य के लिए समीप गांव नांदेशमा या कार्ड जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने गांव में बिजली की ट्रिपिंग की परेशानी बताई। साथ ही कहा कि जल जीवन मिशन के तहत टंकी ओर पाइप लाइन का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे पीने के पानी की समस्या है। पाइप लाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क तोड़ देने ओर उसे ठीक प नहीं करवाने से राहगीरों को परेशानी व हो रही है। उपखंड अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का दस दिनो में निपटारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास अधिकारी महीप सिंह भी मौजूद थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





