
उदयपुर – संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान की बैठक शुक्रवार को किसान भवन उदयपुर में आयोजित हुई। कार्यकारणी बैठक में अध्यक्ष गणेशलाल रायकवाल ने संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान का विस्तार करते हुए प्रचार – प्रसार के उद्देश्य से ह्यूमन राइट्स सोशल एक्टिविस्ट एडवोकेट पी.आर. सालवी को संस्थान का मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
संस्थान के महासचिव बाबूलाल घावरी ने बताया कि ह्यूमन राइट्स सोशल एक्टिविस्ट एडवोकेट पी.आर. सालवी द्वारा सामाजिक जनजागृति के क्षेत्र मे किये गये उल्लेखनीय कार्याे में विगत 20-25 वर्षों के अपने अनुभव एवं दक्षता से संवैधानिक अधिकार जन जागृति संस्थान का विस्तार व प्रचार-प्रसार कर संस्थान को अपने कार्य कुशलता को दर्शाता है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





