
सुल्तानपूर– मंगलवार को मेघवाल समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपखंड स्तरीय शोभायात्रा कर आयोजन भी किया गया। जिसमे नगर ही नहीं बल्कि आस-पास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। करीब एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा नाका चुंगी से प्रारंभ हुई, जो बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। दोपहर 2 बजे शुरू हुई शोभायात्रा देर रात करीब 12 बजे मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा के दौरान जयकारों से नगर गूंज उठा। समिति अध्यक्ष कजोड़ मेघवाल, विनोद चांदसी और विक्रम ने बताया कि शोभायात्रा के लिए नगर में 21 से अधिक स्वागत द्वार सजाए गए, जिनमें बस स्टैंड पर लगाई एलईडी और विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। दर्जनों स्वागत द्वार लगाए
शोभायात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए दर्जनों स्टॉल लगाए गए थे। जगह-जगह भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पीपल्दा विधायक चेतन पटेल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, प्रधान कृष्णा शर्मा, पूर्व उपप्रधान महेद्र शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष मेघवाल, विनीत शर्मा, फूलमाली समाज के लटूरचंद सुमन, विजेंद्र सेनी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश शर्मा, दिलीप शर्मा, किशन शर्मा, आदिवासी मीणा छात्रावास समिति, धाकड़ समाज समिति समेत सर्व समाज ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
दीगोद, निमोदा हरिजी गांव में श्री बाबा रामदेव बैरवा विकास समिति द्वारा बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के पदाधिकारी हजारी लाल बैरवा ने बताया कि शोभायात्रा बैरवा समाज के रामदेव मंदिर से शुरू हुई। ग्रामीणों ने जगह जगह बाबा की पालकी पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस मौके पर समिति पदाधिकारी श्याम लाल बैरवा, मांगीलाल बैरवा, रामरतन बैरवा, लालूराम बैरवा, बाबूलाल बैरवा, समाज के युवा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर शोभायात्रा का ओमप्रकाश नंदवाना, मुकुट खंडेलवाल, भैरूलाल गुर्जर, रामदयाल गाडरी, ओम बागड़ी, कौशल प्रजापत, राधेश्याम प्रजापत सहित कई कार्यक्रता मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





