
सायरा– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को हाल ही में हुए उपचुनाव पार्टी प्रत्याक्षी के जीत की खुशी में धन्यवाद यात्रा निकाली।
कांग्रेस पार्टी ने पंचायत समिति के वार्ड 6 चित्रावास कुंण्डलावास, रीछवाडा, कडेच, विसमा ग्राम पंचायतों का दौरा कर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा कुमारी गरासिया को विजय बनाने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
झाला ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना में मिल रहे गंेहु की कटौती कर दी है। यही नहीं कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई 100 यूनिट तक बिजली के बिल माफी की योजनकी को बंद करने से बढती मंहगाई के दौर में आमजनता की कमर तोड़ दी है।
पूर्व मंत्री डा गरासिया ने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार द्वारा आम जनता के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को इस सरकार ने एक एक कर बंद कर दी है।
धन्यवाद रैली मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह चंदाना, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरी सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष बरकत अली, कपिल सिंह झाला, पंचायत समिति सदस्य गंगा कुमारी, उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राणावत, कालूलाल गुर्जर, डॉ पप्पू गरासिया, प्रताप सिंह राव, मजावद सहकारी समिति के उपाध्यक्ष रमेश सुथार, भीमाराम गरासिया, पूर्व सरपंच पुना राम गरासिया, जोगाराम गरासिया, किरण गरासिया, सीपी गरासिया सहित कई स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





