कोटड़ा – मंगलवार सुबह उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर अल सुबह एक बेकाबू ट्रेलर एक ढाबे में घुस गया। इस दौरान ढाबे में दो लोग सो रहे थे जो गंभीर घायल हुए वहीं ट्रेलर में सवार चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं।

हाइवे पेट्रोलियम के भगवत सिंह झाला ने बताया कि मंगलवार सुबह उदयपुर से पिंडवाड़ा जा रहा एक ट्रेलर सिरवल कट के (हेमला थला) समीप हूसा राम गरासिया के ढाबे में घुस गया। उन्होंने बताया कि जब ट्रेलर अनियंत्रित होकर ढाबे में घुस उस समय ढाबे में दो व्यक्ति सो रहे थे। जो घायल हुए हैं वहीं ट्रेलर में चालक और परिचालक भी गंभीर घायल हुए हैं। बता दें कि ट्रेलर सुबह के 6 बजे के करीब अनियंत्रित हुआ था और इस दौरान वाहनों की आवाजाही कम थीं जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंचे हाइवे पेट्रोलियम टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है।
बता दें जहां ट्रेलर अनियंत्रित हुआ वो ढाबा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। पास में दो मंजिला मकान की कुछ दूरी पर गिरा जिससे बड़ी जनहानि होते हुए टल गई।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





