गोगुंदा – सोमवार को कस्बे में भगवान बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव बडें धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर रामदेव नवयुवक मंडल की ओर से पूर्व से ही तैयारियां की जा चुकि थी।

एडवोकेट डीसी और दुर्गेश मेघवाल ने बताया कि रामदेव नवयुवक मंडल की ओर से भादवी बीज के उपलक्ष्य में हर वर्ष जन्मोत्सव को मनाने के लिए करीब एक महिने से तैयारियां की जा रही थी।उन्होने कहा शौभायात्रा मेघवाल बस्ती से शुरू हुई जो ब्रह्मपूरी, राजपूतांे का मोहल्ला, बस स्टैंड, सरिया देवी मंदिर, प्रताप चौक सहित मुख्य बाजार में होते हुए पुनः मेघवाल बस्ती पहुंची। शौभायात्रा में बैंड बाजे, घोड़े सहित डिजे शामिल था ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





