
गोगुंदा – कस्बे से 15 दिन पूर्व रूणिचा के लिए रवाना हुआ 15 सदस्यों का दल शनिवार को सकुशल यात्रा कर गांव लौटा। गांव लौटे दल का लोगों ने जोरों शोरों से स्वागत किया गया।
छात्र संघ के पूर्व महासचिव मुकेश मेघवाल ने बताया कि 15 दिन पहले बस्ती से 15 सदस्यों का एक दल करीब 400 किलोमीटर की पदयात्रा कर सकुशल गांव लौटा है । दल ने एक विशेष कपड़े का घोड़ा बनवाया जो 35 किलो और 7 फ़ीट ऊंचा था । उन्होंने कहा कि दल ने 15 दिनों के भीतर जगह – जगह लगे राम रसोड़े में रात्रि विश्राम किया था और प्रतिदिन 50 किलोमीटर का सफर तय किया था । दल रात को करीब 12 बजे तक सफर करता था और जहां राम रसोड़ा मिलता वहां शरण लेता था।
बता दें कि 15 सदस्यों के दल में मुकेश, मदन , विकास, रोहित, जगदीश, प्रकाश, दिनेश, किशन , लक्ष्मण, विनोद, पृथ्वी राज, देवेन्द्र, विष्णु, पप्पु, अमृत मेघवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





