Home » प्रदेश » बड़गांव में एक मकान में 700 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की शिकायत भ्रामक

बड़गांव में एक मकान में 700 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की शिकायत भ्रामक

गोगुंदा – विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव में मतदाता सूची में एक ही मकान नंबर पर 700 से अधिक बोगस मतदाताओं के नाम दर्ज होने की शिकायत ईआरओ स्तर की जांच में भ्रामक पाई गई। उक्त मतदाता युडीए के अतिक्रमी हैं तथा उनका कोई वैध पता नहीं होने के कारण उन्हें नोशनल नंबर आवंटित कर मतदाता सूची में नाम जोड़े गए हैं।

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि जनसुनवाई में बड़गांव के पंचायत प्रशासक सहित कुछ लोगों ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि बड़गांव की मतदाता सूची में फर्जी नाम दर्ज हैं। एक ही मकान नंबर पर 700 मतदाताओं के नाम अंकित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगुंदा के मतदाता रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी को त्वरित जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इनमें से अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कच्चे-पक्के मकान बनाकर रह रहे है। उक्त लोगों का वैध पता नहीं होने से उन्हें नोशनल नंबर आवंटित कर मतदाता सूची में दर्ज किया गया है। श्री मेहता ने बताया कि जांच में मतदाता सूची में फर्जी अथवा बोगस लोगों के नाम जुड़े होने की शिकायत तथ्यात्मक रूप से गलत एवं भ्रामक है। हालांकि एहतियातन विस्तृत जांच कराई जा रही है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!