
सायरा – पंचायत समिति के वार्ड 6 के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा कुमारी गरासिया ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी चुन्नी बाई गरासिया को 938 वोटो से पराजित कर विजय हासिल की हैं।
चुनावी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा कुमारी को 1683 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी चुन्नी बाई को 745 वोट हासिल हुए थे ।
बता दें कि गत चुनाव में कांग्रेस की शंकरी गरासिया ने इसी सीट से 840 वोट हासिल कर विजय हुई थी। इस बार भी क्षेत्र से कांग्रेस ने रिकार्ड़ तोड़ते हुए करीब सौ वोटों की बढ़त की हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने बताया कि यह सीट कांग्रेस की सदस्य शंकरी गरासिया द्वारा आंगनवाडी में तीन वर्ष पूर्व सहायिका पद पर चयन होने पर इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई थी। उन्होंने ने बताया कि शंकरी गरासिया सहायिका के पद पर कार्य करने के लिए को इस्तीफा की जरूरत नहीं थी लेकिन सायरा पंचायत समिति के प्रधान सवाराम गमेती ने भाजपा से सांठ-गांठ कर पंचायत समिति सदस्य शंकरी को दबाव में इस्तीफा दिलाया था। वहीं गत वर्ष हुए उप प्रधान के चुनाव के दौरान इसे स्वीकार करवाया गया था । जिससे कांग्रेस का बहुमत होते हुए भी उपप्रधान चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने के बाद सायरा तहसील कार्यालय से महाराणा प्रताप सर्किल तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए रैली निकालकर खुशी जाहिर की।
रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरि सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष किरण सिंह ,चंपाराम गरासिया, सुमेर सिंह राणावत, मंगल सिंह खरवड , जीएसएस अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, विमल जैन,जब्बर सिंह, चंपालाल, लालसिंह, दिनेश नागदा, पप्पू गरासिया, भीमाराम गरासिया, पूर्व सरपंच पुनाराम, जोशी राम (कडेच), शंकरलाल, भूर सिंह कडेचा, रामलाल चौधरी, जसपाल सिंह सहित सैकडो कार्यकर्ता शामिल हुए।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





