Home » प्रदेश » बड़गांव महाविद्यालय में वृक्षारोपण और रैली के साथ विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बड़गांव महाविद्यालय में वृक्षारोपण और रैली के साथ विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उदयपुर– राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर संध्या पटनायक ने छात्रों को जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रहे खतरों पर विस्तार से जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारियों एवं प्रतिबद्धताओं को स्पष्ट किया।

कार्यशाला के दौरान एक जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजना गौतम ने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और इसके प्रति सजग रहकर ही हम प्रकृति को बचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन-भर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!