
गोगुंदा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा (ए) की ओर बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गाँधी ने प्रधानमंत्री कार्यकाल में युवाओं के लिए कम्प्यूटर युग की शुरुआत की थी।
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, बार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव युवराज सिंह बाघेला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरीसिंह झाला, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथुलाल मेघवाल, गोगुन्दा उप सरपंच लालकृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, किशनसिंह घाटा, मजावद मंडल उपाध्यक्ष निर्भय सिंह देवडा, नांदेशमा युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल, मीडिया प्रभारी हितेश माली, सुरेश लौहार, अभय सिंह झाला, दीपेंद्र सिंह झाला, अमरा राम गमेती, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भाणाराम गरासिया, पूनम मेघवाल, श्रवण सिंह सहित कांग्रेस कई कार्यक्रता शामिल रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





