Home » प्रदेश » राजस्थान ग्रामीण बैंक में 22 से 26 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

राजस्थान ग्रामीण बैंक में 22 से 26 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

गोगुंदा– पूर्ववर्ती राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (ई-आरएमजीबी) और पूर्ववर्ती बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (ई-बीआरकेजीबी) के विलय के बाद राजस्थान ग्रामीण बैंक राज्य का एकमात्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बन गया है। यह लगभग 1600 शाखाओं और 26 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से सम्पूर्ण राजस्थान में कार्यरत है

राजस्थान ग्रामीण बैंक उदयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि समामेलन पश्चात तकनीकी माइग्रेशन एवं सॉफ्टवेयर एकीकरण की प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ववर्ती ई-आरएमजीबी की सभी शाखाएं, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं (जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, युपीआई, एईपीएस आदि) एवं बैंक के बी.सी चौनल पर सभी लेनदेन तथा सेवाएँ 24 से 26 अगस्त 2025 तक और चेक क्लियरिंग संबंधी समस्त प्रक्रियाएं 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। 27 अगस्त 2025 से राजस्थान ग्रामीण बैंक की सभी बैंकिंग सेवाएं पूर्ववत एवं पूर्ण रूप से संचालित की जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैंक के समस्त ग्राहकों से इस परिवर्तन अवधि के दौरान होने वाली असुविधा के लिए क्षमायाचना करते हुए अपने वित्तीय लेनदेन उपरोक्त समयरेखा के अनुसार करने का आग्रह किया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!