
गोगुंदा– कस्बे में आगामी 10 दिवसीय गणपति महोत्सव को लेकर रविवार का कस्बे के भेरुजी बावजी मंदिर में कुम्हारवाडा मित्र मंडल की बैठक रखी गई ।
बैठक संचालक विनोद प्रजापत ने बताया कि भेरुजी की घाटी पर 10 दिवसीय गणपति उत्सव होगा। जिसमें रोज आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं मंडल की तरफ से गणपति उत्सव का ये दसवा वर्ष पूर्ण होगा। अंतिम दिवस जुलूस के रूप में गणपति विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्युत साज पंडाल और सजावट की जा रही है। बैठक में खेली लाल प्रजापत, मिठालाल गवारिया ,बाबू लाल, बंशी लाल, रामचंद्र, हिम्मत, भरत, मनीष, राजू, प्रकाश सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





