
सायरा– क्षेत्र के रोयडा गांव के समीप रविवार को एक बडा हादसा होते हुए टल गया। रोयडा गांव के होडेला की घाटी के समीप एक सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही की बडी जनहानी होते-होते बस गई।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार लोग रूणिसा रामदेव भगवान के दर्शन कर चितोडगढ की और लोट रहे थे। लेकिन रास्ता भटक गये थे और रोयडा गांव की ओर चले गये थे। इस दौरान पिकअप में करीब 12 सवारियां थी जिसमें दो लोगो को हल्की चोटे आई थी। पिकअप के खाई में गिरने की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दो घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामिणों ने बताया कि जहां पिकअप गिरी थी उस खाई की गहराई कम थी और पास में हरी घास थी जिससे बडा हादसा होने से टल गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





