
फलासिया – थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाहीं को अंज़ाम देते हुए सोमवार को गत दिनों थाना क्षेत्र मे एक युवती को बहला.फुसलाकर दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार तीन दोस्तों ने मिलकर युवती के साथ बारी – बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया था और युवती की बिगड़ी हुई हालत को देखकर जंगल में छोड़कर भाग गए थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सीताराम ने टीम का गठन किया गया जिसमें झाड़ोल वृताधिकारी नैत्रपाल सिंह, एएसआई सुख लाल, हेड कांस्टेबल कांति लाल सहित मोटा राम शामिल थें।

टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी थाना क्षेत्र के लुणियारा निवासी विक्रम सिंह पुत्र मोहनसिंह सहित प्रकरण में शामिल 03 अपचारियों को डिटेन कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





