
उदयपुर– राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर रविवार को आयोजित पटवार भर्ती परीक्षा में अभिजागर के रूप में नियुक्त एक ही विद्यालय के 8 शिक्षक-शिक्षिकाओं के बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने पर जिला कलक्टर के निर्देश पर परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
एडीएम राठौड़ ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेन्सी के व्याख्याता गोवर्धन लाल लौहार, अध्यापक विनोद कुमार मीणा, अध्यापिका चंद्रलेखा जैन, व्याख्याता लावण्याप्रभा शर्मा, सोनल जडेजा, सुनीता गरासिया, अनिल एवं वरिष्ठ अध्यापक शिल्पा जैन की ड्यूटी रविवार को हुई परीक्षा के दौरान अभिजागर के रूप में थी। उक्त सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए। परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही के चलते नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय तक संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





