Home » प्रदेश » दो पारियों में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पटवार भर्ती परीक्षा

दो पारियों में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पटवार भर्ती परीक्षा

उदयपुर– राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा – 2025 रविवार को जिले के 39 केंद्रों पर दो पारियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान दोनों पारियों में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा औसत उपस्थिति 91.69 प्रतिशत रही।

परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में परीक्षा को लेकर माकूल बंदोबस्त किए गए। पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे तक रही। इसमें 39 केंद्रों पर कुल 11796 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10755 ने परीक्षा दी। पहली पारी में 1041 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक रही। इसमें कुल पंजीकृत 11790 अभ्यर्थियों में से 10872 ने परीक्षा में भाग लिया। दूसरी पारी में 918 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राठौड़ ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!