Home » प्रदेश » सब्जी बेच रही दो महिलाओं को कार ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

सब्जी बेच रही दो महिलाओं को कार ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

गोगुंदा– रविवार को नेशनल हाईवे 27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी का दिल झकझोर कर दिया। सड़क किनारे सब्जी बेच रही दो महिलाओं को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि गोगुंदा से उदयपुर जा रही एक कार घसियार के समीप उदयपुर प्रवेश द्वार से पहले अनियंत्रित हो गई थी। जो प्रवेश द्वार के पास सब्जी बेचने के लिए सड़क किनारे बैठी दो महिलाओं को चपेट में ले गई। इस दौरान दोनों महिलाएं बुरी तरह से कुचल गईं और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में घसियार के समीप रहने वाली नोजकी बाई (45) और मांगी बाई (40) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर मौके पर पहुंचे 1033 एंबुलेंस टीम के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने दोनों महिलाओं के शव को गोगुंदा सीएससी पहुंचाया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!