Home » प्रदेश » पीसीसी प्रदेश महासचिव का जुबांनी हमला, राज्य सरकार आम आदमी का जीवन कर रहीं हैं मुश्किल

पीसीसी प्रदेश महासचिव का जुबांनी हमला, राज्य सरकार आम आदमी का जीवन कर रहीं हैं मुश्किल

सायरा – पीसीसी प्रदेश महासचिव लाल सिंह झाला ने राज्य सरकार पर जुबांनी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की राज्य सरकार आम आदमी का जीवन यापन करना दिन ब दिन मुश्किल में डाला रहीं हैं।
पीसीसी महासचिव शनिवार को सायरा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 के उप-चुनाव प्रचार- प्रसार के लिए चित्रावास, रीछवाड़ा, कड़ेच और कुंडलावास सहित विभिन्न गांव में आयोजित जन-सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य में 100 यूनिट बिजली निशुल्क की थी। लेकिन अब भाजपा की भजन लाल सरकार ने दो महीने के स्थान पर प्रति महीने बिजली के बिल शुरू कर दिए है। वहीं स्मार्ट मीटर योजना लागू कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम करना, सामाजिक सुरक्षा की पेंशन, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दिया जाने वाले गेहूं को बंद करने का काम किया है। इससे राज्य में गरीबों के लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो गया हैं।

पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया ने कहा कि कांग्रेस गरीब किसान मजदूर की पार्टी हैं। कांग्रेस ने गांव ढाणी में विकास का काम किया हैं। वहीं भाजपा सरकार उद्योगपतियों की पार्टी है। उन्होंने उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा कुमारी को भारी मतों से विजयी बनाने की जनता से अपील की है ताकि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जा सके।

जन-सभा में पंचायत समिति के प्रधान सवाराम गमेती, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा (ए) के अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरि सिंह झाला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ खान, मंडल अध्यक्ष बरकत अली, किरण सिंह, चंपा राम गरासिया, किशन सिंह निकोर, गोपी लाल पालीवाल, जब्बर सिंह, सुमेर सिंह राणावत, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, मंगल सिंह, सरदार सिंह कमोल, नाथू लाल मेघवाल, सापा राम गरासिया, कालू राम गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, मजावद सहकारी समिति के उपाध्यक्ष रमेश सुथार, हंडमत सिंह झाला, विक्रम सिंह बारहठ, गोगुंदा उप-सरपंच लालकृष्ण सोनी, सुरेश लोहार, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भाणा राम गरासिया, शंकर लाल गमेती, जोशी राम, भीमा राम, सीपी गरासिया, किरण गरासिया, ललित तेली सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!