Home » प्रदेश » एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ 79वा स्वतंत्रता दिवस

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ 79वा स्वतंत्रता दिवस

गोगुंदा– 79वंे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय,में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील, प्राचार्य ताराचंद मीणा, विशिष्ट अतिथि नेहा मीणा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासन की उत्कृष्ट झलक पेश करते हुए पंक्तिबद्ध परेड की जिसने दर्शकों को रोमांचित और अभिभूत किया।

सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पप्पू राणा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और आज की पीढ़ी की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई जिन्होंने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

वरिष्ठ अध्यापक नेतराम सैनी ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने वक्तव्य में विद्यालय की गत सत्र की उपलब्धियां बताई। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने खेल गतिविधियों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

प्राचार्य टी. सी. मीणा ने संबोधित करते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में अभिभावकों और अध्यापकों के परस्पर सहयोग के महत्त्व को इंगित किया तथा विद्यार्थियों से कहा कि देशभक्ति का अर्थ केवल बॉर्डर पर तैनात होकर देश की सुरक्षा करना ही नहीं बल्कि एक अच्छा नागरिक बनने की दिशा के लिए सतत् प्रयासरत रहना भी है। इसके लिए हमें सदैव अपना आत्म अवलोकन करना चाहिए ,अपनी कमियों को दूर कर एक श्रेष्ठ नागरिक बनना चाहिए जिससे हमारा परिवार,समाज और देश गौरवान्वित हो।

कार्यक्रम देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाला और प्रेरणादायक रहा। सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उत्साहपूर्वक इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा के बाद आजादी के जश्न की खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!