
सायरा– क्षेत्र के ढूंढी में संचालित नाइस शिक्षण संस्थान की ओर से शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान करण सिंह राठौड, जितेंद्र नागदा, ग्राम सचिव युगल किशोर नागदा, मैनेजर हितेश सिंह राठौड़, मुकेश मेघवाल, पत्रकार हनुमान सिंह सहित गांव के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद नागदा, उप प्रधानाचार्य मंगल नागदा, चेतन नागदा, ख़ेम सिंह दसाणा, प्रेम शंकर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी गई। वही विद्यार्थियों ने एक नाटक किया जिसमें चित्तौड़ की रानी पद्मिनी और राणा रतन सिंह का नाटक प्रस्तुत किया गया जो यह मुख्य आकर्षण रहा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





