
सायरा– 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को क्षेत्रभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मीरा इंग्लिस एकेडमी की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्राम भारतीय संस्कृति को जोडे रखने के उद्देश्य से अनुठे तरिके आयोजित किया गया।

स्कूल संचालिका ललिता जोशी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम गांव के चौराहे पर खेल रही गवरी के साथ मनाया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को आज-तक ध्वजारोहण करने का मौका नहीं मिला था। इस दौरान गवरी के भैग में राई माताजी से ध्वजारोहण करवाया गया। वहीं स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ गांव के लोगो ने प्रभात रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन बढाया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिचर में सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी दी गई।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





