
झाडोल – थाना पुलिस ने बडी कारवाई करते हुए बुधवार को 14 महिनों से फरार लाखों रू की चोरी करने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10000 का इनाम भी रखा गया था। मामले में टॉप टेन अपराधी पाली जिले के नाणा थाना क्षेत्र के चिंगटाभाटा निवासी भीखा राम पुत्र भीमा राम को पाली के जगंलों से डिटेन किया है। पुलिस ने पूर्व में इसी प्रकरण 5 आरोपियों को डिटेन किया था। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी कई चोरी की वारदातों का राज खोलेगा।

थानाधिकारी फैलीराम मीणा ने बताया कि 14 जुन 2024 को थाना क्षेत्र के गोराणा निवासी दशरथ सिंह पुत्र उंकार सिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि कुछ अज्ञात चोरांे ने रात में मकान का ताला तोडकर अलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवरात सहित 1,25,000 रूपये वहीं पड़ोसी राजकुमार पुत्र भंवर लाल के घर से भी 03 मोबाइल और लखा लाल पुत्र अम्बालाल डुगरी के मकान से एक मोबाईल चोंरी हो किए है। इस पुलिस ने गंभीरता से तलाशी शुरू की थी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





