Home » प्रदेश » सीताफल खाने के लिए पेड़ पर चढ़ा सुरेश कूंए में गिरा, हुईं मौत

सीताफल खाने के लिए पेड़ पर चढ़ा सुरेश कूंए में गिरा, हुईं मौत

सायरा (Udaipur) – थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिक के कूंए में गिरने से मौत हो गई। बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी के बाद परिवार में मातम छा गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण कूंए के पास जमा हो गए।

बता दें कि थाना क्षेत्र के भील बस्ती निवासी सुरेश पुत्र दिनेश गमेती (4) सोमवार दोपहर के सीताफल खाने के लिए पेड़ पर चढ़ा। सीताफल तोड़ते समय टहनी के अचानक टूट जाने से सुरेश सीताफल के निचे गहरे हुए में गिर गया।
सूचना पर उसके परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रात के 9 बजे तक कड़ी मशक्कत की लेकिन सुरेश को कूंए से बहार निकालने सफलता हाथ नहीं लगीं।

पुलिस की सूचना पर रात 10 बजे उदयपुर से नागरिक सुरक्षा विभाग का दल घटनास्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया टीम ने लगातार प्रयास करने के 2 घंटे के भीतर शव को बहार निकाला गया और शव को सायरा पुलिस को सुपुर्द किया है।


इस दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग के गोताखोर मनोज, विजय नकवाल , दिनेश गमेती , बचाव कर्मी प्रकाश राठौड़, भवानी शंकर वाल्मीकि, कपिल सालवी सहित वाहन चालक कैलाश मेनारिया शामिल रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!