
गोगुंदा (Udaipur)- सोमवार अल सुबह नेशनल हाईवे 27 पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा एक ट्रेलर मालवा का चोराहा से 500 मीटर पहले अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक और परिचालक की ट्रेलर के निचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर में भारी मात्रा में आटे के कट्टे भरे हुए थे। जिसकी वजह से दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट सूरज मीणा और ईएमटी अमृत मेघवाल मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को बेकरियां सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





