
गोगुंदा– भाजपा जिलाध्यक्ष एवं उप जिला प्रमुख आदरणीय पुष्कर तेली व पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार के निर्देशानुसार रविवार को भाजपा मंडल ओगणा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी के नेतृत्व में ओगणा पुलिस थाना एवं मंडल महामंत्री दिनेश गरासिया के नेतृत्व मे पुलिस थाना पानरवा में थानाधिकारी एवं पुलिस जवानों के कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई एवं हर्षाेल्लास के साथ पुलिस जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इसके बाद पंचायत समिति वार्ड नंबर 02 गेजवीदृपीलक पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव की तैयारी हेतु मानस माता जी मंदिर परिसर में मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा मंडल प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल शर्मा,मंडल महामंत्री लक्ष्मीलाल सेन,दिनेश गरासिया,पूर्व मंडल महामंत्री मांगीलाल पटेल, जीवाराम परमार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह सोलंकी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णादेवी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मंगलाराम खराड़ी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश सागोटिया ,किशन सोनी, पन्ना लाल पटेल ,प्रताप सिंह, दौलत सिंह, बूथ अध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया, ताजुराम वडेरा, नगराज गरासिया, धीरसिंह, माधुसिंह, अर्जुन सिंह, कलाराम गारासिया , पूर्व सरपंच विरमचंद , गुमानी लाल मेघवाल, गणेश गरासिया, भंवरलाल भगोरा, प्रकाश गरासिया, वीरेंद्र गरासिया, भोपालसिंह, भगव सिंह, भूरा राम, कालूलाल सेन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





