Home » प्रदेश » डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ओगणा– पुलिस ने गोगुंदा, सायरा और ओगणा थाना क्षेत्रो में रात को चोरी करने वाली चोर गैंग के दो फरार अरोपियों कोे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसी चोर गैंग के 2 चोरो को पहले गिरफ्तार कर चुकि थी। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कारवाही करते हुए थाना क्षेत्र के मालावरी निवासी शंकर पुत्र खेमा राम और महुला निवासी मोहन पुत्र लालाराम को जंगलों से डिटेन किया है।
दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने दोनांे चोरो के कब्जे से 02 चांदी के कडे व 04 चुडिया बरामद की है।

थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि थाना क्षेत्र के समीजा निवासी भूरीलाल कुम्हार ने रिपोर्ट पेश की थी जिसमे उसने दादी के मकान से चार अज्ञात चोरों द्वारा दादी को डरा धमकाकर लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात, सात हजार व अन्य रकम, मोबाइल तथा दो लाइसेन्सी बंदुके चोरी करना बताया था।

थानाधिकारी द्वारा गठित टीम में एएसआई ,रमेशचन्द्र , कास्टेबल शंकर लाल, मुरलीधर, महेश कुमार , गणपत सिंह , मांगीलाल सहित हिम्मत राम शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!