
गोगुंदा (Udaipur)- शनिवार को देशभर में भाई बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट भरोसे का रक्षाबंधन मनाया गया। पर्व को लेकर गोगुंदा कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बाजार से जमकर खरीदारी की।
शनिवार दोपहर को बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हुई जो देर शाम तक बड़ी संख्या में भीड़ नजर आई। इस दौरान बाजार में सजी हुई मिठाई की होटलों और राखियों के लिए लगे ठेलों पर लोगों ने खरीददारी की।
बहन ने बांधी भाई की कलाई पर राखी 
शनिवार को रक्षाबंधन के पवित्र रिश्ते पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की । वहीं भाईयों ने बहनों के लिए हर वक्त रक्षा करने का वादा किया। 
आदिवासी दिवस से बड़ी संख्या में नजर आई भीड़
गोगुंदा में रक्षाबंधन का त्योहार और विश्व आदिवासी दिवस एक ही दिन होने की वजह से बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी थी। आदिवासी समुदाय की अधिकांश महिलाएं अपने पहनावे के साथ बाजार में खरीदारी करने पहुंची।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





