
गोगुंदा– क्षेत्र के जन.प्रतिनिधि हिम्मत खटीक ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बंद पड़े स्कूलों को पुनः चालू करवाने और अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को हिन्दी माध्यम में बदलाव करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने ने शिक्षा मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गोगुंदा के खटीक मौहल्ले में वर्षों से चल रहा उच्च प्राथमिक विद्यालय जिसे वर्ष 2014 में एकीकरण के तहत 12 किमी दूर स्थित राण्उण् माण्विण् गोगुंदा में शामिल कर दिया गया था। वर्ष 2021.22 में ऐ विद्यालय भी महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय बन जाने से हिन्दी माध्यम के छात्रों को पढ़ने के लिए गांव से बाहर अन्य स्कूलों में प्रवेश लेना पड़ रहा हैं। जिससे खटीक मोहल्ले का परिसर बन्द पड़ा हुआ है। जो कि मेघवाल मौहल्ले और बड़ेरों का भीलवाड़ा के मध्य स्थित हैं जिसके कारण तीनों मौहल्लों के बच्चे शिक्षा से वंचित और ड्राप आउट होते जा रहे हैं।
उन्होंने शिक्षा मंत्री से खटीक मौहल्ले के स्कूल को पुनः कक्षा 1 से 8 तक हिन्दी माध्यम में शुरू करवाने और अंग्रेजी माध्यम स्कूल को हिन्दी व अंग्रेजी पारी में चलाने की मांग की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





