गोगुंदा – राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी ने कस्बे के अशरफ़ ख़ान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद अशरफ़ ख़ान ने कहा राहुल गांधी द्वारा संविधान के प्रति उनके समर्पण को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेंगे युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में प्रयास किया जायेगा।
इस दौरान अशरफ़ ख़ान ने राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कृष्णा अल्लावरू, उदय भानु चिब, अभिमन्य,ु पूनिया, मनीष चौधरी, लाल सिंह झाला, डॉ मांगीलाल गरासिया, सुधीन्द्र ,यशवीर , अभिमन्यु सिंह झाला, नारायण पालीवाल, राम सिंह चदाना सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





