
गोगुंदा– सोमवार को सेमड निवासी चम्पा लाल पुत्र मोहन लाल कलाल ने सरपंच ,सचिव और विकास अधिकारी के खिलाफ मकान का पट्टा नहीं देने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2021-2022 में पूर्व सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रशासन गांवों के संग अभियान में ग्राम पंचायत सेमड द्वारा आबादी पट्टे वितरण किए गए थे। जिसमें सेमड गांव में आबादी में बनें पुश्तैनी मकान आराजी नम्बर 3469 का पटटा भी ज़ारी किया था। जिसको अप्रैल 2022 में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में आला अधिकारियों की मौजूदगी में दिया गया था। कुछ समय बाद सचिव मोहनलाल ने मेरे पिता को बोला कि पट्टे में कुछ विवरण भरना रह गया है तो वापिस लेकर आआ जिसे पुरा करके दिया जाएगा । लेकिन कुछ दिनों बाद सचिव से पट्टा मांगा तो आना.कानी करने लगे इस दौरान सरपंच पति वना राम भी वहीं मौजूद था। कुछ समय बाद सचिव ने पट्टा ओवर डेट होने से खारिज होने की बात कही। उसके बाद पटटा नहीं दिया।
वहीं 28 मई को गांव में हुई रात्रि चौपाल में भी लिखित सूचना देने के बाद भी पट्टा नहीं देने को लेकर सरपंच पति सचिव और विकास अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





