
सायरा – सायरा ब्लॉक की झालों का कलवाना ग्राम पंचायत क्षेत्र के सीमरा आंबा में चल रहे रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य पर फर्जी हाजरियां भरकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। रविवार को इस कार्य में 23 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई थी जबकि दोपहर 11 बजे से 12 बजे बीच कार्यस्थल पर केवल 17 मजदूर ही काम करते मिले। यहां तक कि इस दौरान मेट भैरु सिंह भी कार्यस्थल पर नहीं था। मजदूरों ने बताया कि 30 लोगों का मस्टोरल है। मेट भैरू सिंह ने बताया कि उसकी तबियत खराब हो गई इसलिए वो उपचार करवाने अस्पताल गया हुआ है।
कार्यस्थल पर सीसीटीवी नहीं लगे है – वीडीओ
’’आज रविवार था इसलिए मैं साईट पर गया नहीं। मैंने मेट से बात की तो उसने तबियत ठीक नहीं होना बताया है । मैं ओर भी रिकार्ड देखकर अपडेट देता हूं। मैंने सीसीटीवी कैमरे तो लगाए नहीं है जो मुझे पता चले कि कौन काम पर आया है और कौन नहीं।’’ किशन सिंह, वीडीओ, झालों का कलवाणा
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





