
उदयपूर– शहर के पास कोड़ीयात रोड स्थित होटल गणेश में शनिवार देर रात पुलिस ने रेव पार्टी और देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। कार्रवाई डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल गणेश रेस्टोरेंट में रेव पार्टी के साथ.साथ देह व्यापार भी चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद देर रात पुलिस ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां शराब और आपत्तिजनक सामग्री परोसी जा रही थी। मौके पर मौजूद लोग पार्टी का आनंद ले रहे थेए लेकिन अचानक पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा.तफरी का माहौल बन गया। कई लोग भागने की कोशिश में थेए जिन्हें पुलिस ने तुरंत घेरकर पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 युवतियों और 39 पुरुषों सहित 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से अधिकतर उदयपुर के बाहर के पर्यटक शामिल थे। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और उनके पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस फिलहाल सभी के आईडी कार्ड की जांच और पूछताछ कर रही है। इस प्रक्रिया के बाद ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि होटल गणेश का यह मामला लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और शिकायतें मिलने के बाद गुप्त रूप से इसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। देर रात की गई इस कार्रवाई से शहर में चर्चा का माहौल है और यह मामला अब प्रशासन की सख्ती का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





