उदयपुर – हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के उदयपुर जिला मुख्यालय द्वारा आज दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सभागार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्काउटिंग के क्षेत्र में जिलाए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष सेवाएं देने और उपलब्धि हासिल करने वाले जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों ए रेंजर रोवर स्काउट गाइड सर्विस रोवर ट्रेनिंग काउंसलर का प्रमाण पत्र स्मृति चिह्न व ऊपरना भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना से हुआ। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य थे । अध्यक्षता संभाग सचिव मदनलाल वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत एट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री मनोहर सिंह राठौड़ए सह सचिव मनप्रीत सिंह खेराए उपाध्यक्ष हेमराज डांगीए राजदेव टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एवं प्रेरणा संस्थान के निदेशक तथा हिंदुस्तान स्काउट के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश भारती हिंदुस्तान स्काउट के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया जिला ऑर्गेनाइजर उदयपुर शांता वैष्णव जिला ऑर्गेनाइजेशन डूंगरपुर गजेंद्र वेष्णव दिशा डिग्री कॉलेज डूंगरपुर की प्राचार्य डॉण् प्रियंका चौबीसा एविनायक महाविद्यालय खेरवाड़ा की डॉण् प्रियंका कलाल अभिनंदन विद्यालय के डॉण्हिमांशु खराड़ी नागफणी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य योगेश कलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय जेलानी के प्रधानाध्यापक हेमू गमेती आदि थे। स्काउट प्रार्थना से शुभारंभ के बाद समस्त अतिथियों का स्कॉर्प पहना कर स्वागत किया गया । संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए स्काउटिंग के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला व कहा की स्काउटिंग युवाओ के कैरियर निर्माण एवं स्वावलंबन दोनों में सहायक है। मुख्य अतिथि राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने कहा कि बहुत जल्द हिंदुस्तान स्काउट के माध्यम से सी काउंटिंग एवं एयर स्काउटिंग की यूनिट भी राजस्थान के उदयपुर शहर में शुरू की जाएगी। द ट्रांसपोर्ट उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और से अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में समस्त स्काउट पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया गया। समाज समारोह के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा स्काउटिंग से स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी लाभान्वित होने चाहिए ताकि स्काउटिंग उनके कैरियर निर्माण में सहायक बन सके। विशिष्ट अतिथि दिशा डिग्री कॉलेज डूंगरपुर की प्राचार्य डॉण् प्रियंका चौबीसा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में स्काउटिंग बेहद जरूरी हो चुकी है ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकाल कर भावी पीढ़ी में स्वावलंबन के साथ.साथए इंसानों में आपसी मददए भावनात्मक लगावएदेश सेवा एवं देश प्रेम की भावना जागृत हो सके। सम्मान समारोह में गत दिनों राजकोट में आयोजित 25 वे राष्ट्र कथा शिविर में उदयपुर जिला स्काउट दल के प्रभारी के रूप में गए हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया एवं जिला संयुक्त सचिव ईश्वरी रेगर तथा जिला स्तर पर अपनी विशेष सेवाएं देने वाले अध्यापक देवेंद्र औदिच्य रमा जैन तुलसी चडात को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संघ राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने एवं धन्यवाद एवं आभार जिला ऑर्गेनाइजेशन शांता वैष्णव ने किया। अंत में झालावाड़ में विद्यालय भवन गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वाले बालकों की याद में श्रद्धांजलि स्वरुप दो मिनट का मोन रखा गयाए इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





