
गोगुंदा– क्षेत्र के नान्देशमा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ जसवंत गढ के ग्रामिणों ने श्मशान घाट पर छेडखानी करने के मामले में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा हैं।
ग्रामिणों ने ज्ञापन में बताया कि भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक पुत्र प्रेमशंकर जोशी ने गांव के समीप वैष्णव समाज के बने श्मशान घाट पर लगे टीनशैट को जेसीबी से उतार दिया गया। ग्रामिणों कहा कि श्मशान घाट वर्षो पुराना है जहां वैष्णव समाज के लोग मरर्णोपरांत अंतिम संस्कार करवाया जाता है। वहीं समाज के लोगों ने श्मशान घाट पर सुविधा के तौर पर टीनशैड लगा दिये गए थे। जिसको अशोक जोशी ने 31 जुलाई को तोड दिया गया है। जिसको लेकर वैष्णव समाज और स्थानिय ग्रामिणो में आक्रोश है। वहीं ग्रामिणों ने उपखंड अधिकारी से कार्रवाही की मांग की है।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जोशी ने कहा कि वैष्णव समाज के लोग जिस श्मशान घाट की बात कर रहें है वो मेरे खातेदारी की जमीन है जहां मेरे दुकाने बन रही है। समाज के लोगों को पूर्व में ही बता दिया था लेकिन लोगों ने रातोंरात टीनशैड लगवा दिए है। जो आरोप लगाए जा रहे है वो गलत है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





