
गोगुंदा (Udaipur) – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) ने ग्राम पंचायत छाली के उण्डीथल एवं चाटियाखेडी पंचायत के राणा व फूटिया में जीर्ण शीर्ण हालत में आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत कराने की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चदाणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि उण्डीथल आंगनबाड़ी केन्द्र के जर्जर हालात को देखते हुए वहां अध्ययरत बच्चों को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया। ज्ञापन में बताया कि बारिश के मौसम में आंगनवाड़ी भवन कभी भी ढहने की संभावना है। इसी प्रकार चाटियाखेडी के राणा एवं फूटिया आंगनबाड़ी भवन की दशा भी बहुत खराब है। प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरी सिंह झाला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमराराम गमेती, मादा अध्यक्ष भंवर सिंह चदाणा शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





