
गोगुंदा (Udaipur)- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी के जन्मदिन को लेकर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उदयपुर शहर के विभिन्न जगहों पर फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम गोगुंदा युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बालू भील,देहात जिला कांग्रेस महासचिव कुशलेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला के नेतृत्व की अध्यक्षता में हुआ।
इस दौरान कार्यकताओं ने जिले के बड़गांव के राजकीय सैटेलाइट अस्पताल और आदिवासी छात्रावास में फल वितरण एवं बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रवि शर्मा, जिला महासचिव मोहित चौधरी, दीपक पुष्करणा,विधानसभा संगठन महासचिव दुष्यंत शर्मा,तन्मय श्रीमाली,भावेश डांगी उपस्थित रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





