
झाड़ोल (Udaipur)- क्षेत्र के वागड़ से जय राजपुताना संघ शाखा ने पुस्तकालय योजना के अंतर्गत कैलथडा में कक्षा 8 व 11 मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री भेंट की गई । संघ की ओर से पिछले चार सालों से जिन बच्चों का पालन पोषण दादा दादी कर रहे हैं उन्हें पाठ्यक्रम सामग्री दी जा रही है।
संघ के रणजीत सिंह ने बताया कि संघ कई वर्षों से समाज में सहयोग के अलावा संस्कार एवं केरियर मार्गदर्शन का शिविर भी आयोजित कर रहा है।
इस दौरान प्रवीण सिंह पडावली, वास उप-सरपंच रणजीत सिंह कैलथडा,जितेन्द्र सिंह, अर्जुनसिंह, रतन सिंह, देवी सिंह,भैरू सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





