
सायरा (Udaipur) – थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाहीं करते हुए युवती से जबरन दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया जिसमें धर्मेन्द्र, जगदीश , रूपाराम सहित लोकेन्द्र सिंह शामिल थें। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थाना क्षेत्र के तेलीयों का वाडा (पदराडा) निवासी दुर्गेश पुत्र देवी लाल तेली को डिटेन किया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





