Home » प्रदेश » विकसित भारत में श्रमिकों की महती भूमिका, उन्हें संबल मिलना जरूरी

विकसित भारत में श्रमिकों की महती भूमिका, उन्हें संबल मिलना जरूरी

उदयपुर– श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड, सूचना केंद्र सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान सरकार तथा सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत के तहत श्रमिक प्रशिक्षण मंगलवार को आयोजित हुआ।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे कुलदीप शर्मा ने विभिन्न श्रम कानूनों एवं विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने राज कॉप एप्लीकेशन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय निदेशक पुनीत गौतम ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में श्रमिक वर्ग की भी महती भूमिका है। इसके लिए श्रमिक वर्ग को संबल प्रदान करते हुए सशक्त बनाने की आवश्यक है। इसी क्रम में प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय श्रम मंत्री के दिशा निर्देशों पर विकसित भारत हेतु सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षक तैयार करने तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इन योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जग विद्या ट्रस्ट से जगदीश राज श्रीमाली ने मजदूर हेतु श्रमिक कानूनों का ब्यौरा दिया व मजदूर प्रशिक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ गुप्ता ने किया। अरावली निर्माण मजदूर यूनियन से गोविंद लाल ओड ने मजदूरों के समक्ष चुनौतियों से परिचित कराया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!