
गोगुंदा (Udaipur)- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीर्थ यात्रियों से भरी एक मिनी बस अलकनंदा नदी में गिर गई। यह बस राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों से भरी हुई थी, जो चार धाम यात्रा पर आए थे। वहीं गोगुंदा क्षेत्र के सोनी समाज के कुछ यात्री इसी बस में सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, और सभी लोग घायलों और लापता व्यक्तियों की सलामती की कामना कर रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 31 सीटर बस हादसे के समय करीब 20 तीर्थ यात्री सवार थे। बचाव अभियान में अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू किया गया है । 8 लोगों का जिला अस्पताल रूद्रप्रयाग में इलाज चल रहा है 2 शव अब तक बरामद किए गए हैं वहीं अभी तक 10 लोगों के लापता होने की सूचना सामने आ रही है। दुर्भाग्यवश 10 लोग अभी भी लापता हैं, और उन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है।हादसा होते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी, और अलकनंदा नदी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए तैनात कर दिया गया था।
बस नदी में गिरी उससे पहले यात्रियों का भजन कीर्तन करते हुए एक विडियो हो रहा है वायरल
रुद्रप्रयाग में गुरुवार को जब बस खाई में गिरी उस समय बस में सवार श्रद्धालु भक्ति भजन गाकर स्वयं को भगवान के साथ जोड़ रहे थे। लेकिन कुछ ही पलों में बस अलकनंदा नदी में जा गिरी। बद्री विशाल के दर्शन कर लौट रहे सभी यात्री बेहद खुश थे, लेकिन सब मातम में बदल गया। किसी यात्री द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल विडियो अभी तक जमकर वायरल हो रहा है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





