Home » प्रदेश » मौसमी बीमारियों से प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए चलाया जाए जन अभियान – जिला कलेक्टर

मौसमी बीमारियों से प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए चलाया जाए जन अभियान – जिला कलेक्टर 

उदयपुर/ जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य बीमारियों का प्रकोप फैलने की आशंका रहती है। ऐसे में आमजन को इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। इसके लिए चिकित्सा विभाग जन अभियान के तौर पर कार्य करते हुए आमजन को बीमारियों के प्रति सावचेत करे।

जिला कलेक्टर मेहता सोमवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य से जिले में चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर चल रही गतिविधियों के बारे में जाना। जिला कलेक्टर ने कहा कि विभागीय स्तर पर एंटी लार्वा एक्टिविटी के साथ ही आमजन को जागरूक करना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर ने 24 जून से प्रारंभ हो रहे पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के दौरान विभागीय टीमें घर-घर जाकर लोगों को टंकियों, कूलर आदि के पानी को समय-समय पर बदलने, आंगन-छतों पर पड़े ऐसे सभी सामान जिसमें पानी एकत्र रहता हो उन्हें साफ कराने, घरों के आसपास गंदगी नहीं फैलने देने, किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा से परामर्श लेकर उपचार कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के आर मीणा को बारिश के दौरान संभावित बिजली जनित हादसों की रोकथाम को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत निगम और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता रविन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!