Home » प्रदेश » बीएसटीसी छात्र-छात्राओं के अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

बीएसटीसी छात्र-छात्राओं के अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

उदयपुर/ हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के मदार गांव स्थित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे बीएसटीसी अध्यनरत छात्र-छात्राओं के सात दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार के सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी गजपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि उपप्रधान बड़गांव प्रताप सिंह राठौड, दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणाव, लखावली सरपंच मोहन डांगी, अशोक शर्मा, कपिल पालीवाल, नरेश वैष्णव आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता राज्य संगठन आयुक्त हिंदुस्तान स्काउट गाइड आर डी गिल की। स्वागत उद्बोधन जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव ने दिया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने सात दिवसीय शिविर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला । हिंदुस्तान स्काउट के उदयपुर संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई। संगठन के पदाधिकारी द्वारा समस्त अतिथियों का स्कार्फ एवं पाग धारण करवा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में आर डी गिल ने जनप्रतिनिधियों से हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के उद्देश्य और विभिन्न गतिविधियों व प्रशिक्षण शिविरों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विधायक मद ,सांसद मद , जिला प्रमुख, प्रधान मद से एवं भामाशाहों द्वारा हिंदुस्तान स्काउट के विकास के लिए आर्थिक सहयोग दिलाने की अपील की । गिल ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य की ग्यारह सदस्यीय भवन निर्माण एवं विकास समिति के गठन की घोषणा करते हुए बताया कि समिति हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइडस को राज्य सरकार द्वारा अलॉट किए गए भवनो के विकास एवं प्रबंधन का काम देखेगी, जिसका अलग से बैंक अकाउंट होगा। जन सहयोग से प्राप्त समस्त राशि का लेनदेन इसी खाते में किया जाएगा। मुख्य अतिथि गजपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा स्काउट संगठन हमेशा से देश सेवा के लिए कार्य करते हैं जन सेवा एवं देश सेवा के लिए समर्पित हिंदुस्तान स्काउट संगठन की ट्रेनिंग लेकर युवा एवं बालक बालिकाएं देश के अच्छे नागरिक बन सकते हैं। उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान स्काउट के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सेंटर हेतु 4 जाजम भेंट की। मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड को हर स्तर पर सहयोग एवं संगठन के विकास एवं सुविधाओं के लिए आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। प्रशिक्षण ले रहे छात्र एवं छात्राओं द्वारा आकर्षक भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!