डेस्क अपडेट/ आईपीएल 2025 के क्वालीफायर्स -2 मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। यही नहीं मुंबई की मालकिन नीता अंबानी भी अपने टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखीं और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा हैं।
नीता अंबानी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अंतिम ओवरों में जब श्रेयस अय्यर और पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ी लगातार मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ तगड़ा प्रहार कर रहे थे तब नीता अंबानी को काफी मायूस देखा गया। जब पंजाब किंग्स ने इस मैच को जीत लिया तब वह काफी गुस्से में भी नजर आईं। इस मैच में मुंबई इंडियंस एक समय काफी मजबूत स्थिति में था लेकिन श्रेयस अय्यर की धमाकेदार पारी की वजह से पंजाब किंग्स ने इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने तो अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई लेकिन गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक विकेट भी अपने नाम नहीं कर पाए। उन्होंने चार ओवर में 40 रन दिए। टीम की ओर से युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने चार ओवर में 55 रन देकर दो विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट और कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतकर इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उन्हें फाइनल में आरसीबी के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार मैच खेलना हैं ।श्रेयस अय्यर एंड कंपनी फाइनल में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी और इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भी सीजन में शानदार रहा है और वह भी पंजाब किंग्स के खिलाफ दबाव डालने को देखेंगे। यह काफी रोमांचक फाइनल होने वाला है और दोनों टीम इसमें धुआंधार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकती हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





