Home » प्रदेश » जैन मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई का कार्यक्रम हुआ संपन्न, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

जैन मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई का कार्यक्रम हुआ संपन्न, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग 

सायरा (Udaipur)- शुक्रवार को क्षेत्र के तरपाल गांव में जैन मन्दिर पर ध्वजा चढ़ाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बता दें कि गांव के बीच में स्थित जैन मंदिर पर हर वर्ष कांति लाल दीपचंद कच्छारा परिवार की ओर से पुरानी ध्वजा उतारकर नई चढ़ाई जाती हैं। पिछले कई वर्षों से ध्वजा बदलने का कार्यक्रम किया जाता है।

कार्यक्रम में गोगुंदा , जसवंत गढ़ , ढोल ,कमोल ,सेमड , भानपुरा, सायरा सहित पाली जिले के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पाली जिले से महिला गीतकारों ने ध्वनि यंत्रों द्वारा प्रस्तुतियां और शांति पाठ किया गया। इस बीच जैन समाज के चुनीलाल भोगर , लक्ष्मी लाल कच्छारा ,मीठा लाल कच्छारा, कालू लाल कच्छारा , शांतिलाल बम्बोरी, हिमत भोगर ,वसन्ति भोगर ,पूनमचंद तलेसरा, कस्तूरचंद तलेसरा, ललित भोगर, भैरूलाल बम्बोरी ,अमृत बम्बोरी ,प्रवीण बम्बोरी , सेमड से ताराचंद जैन, शंकरलाल जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

error: Content is protected !!